द फॉलोअप डेस्क
उत्तरप्रदेश के रायबरेली से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर ने पहले अपने परिवारवालों की निर्मम हत्या की उसके बाद खुदकुशी कर ली। डॉक्टर का नाम अरुण कुमार है। अरुण ने अपनी पत्नी,बेटे और बेटी की हथौड़े से कूचकर जान ले ली। इसके बाद अपने हाथ का नस काटा और फांसी पर लटकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को वहां से खून से लथपथ एक हथौड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो दिन से उनके घर का दरवाजा बंद था
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार अरुण रविवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर गए थे। दो दिन से गायब थे। वहीं कॉलोनी के लोगों ने बताया कि दो दिन से उनके घर का दरवाजा बंद था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

परिवार के साथ फैक्ट्री परिसर में रहता था डॉक्टर
पुलिस ने बताया कि अरुण मूल रूप से मिर्जापुर का रहने वाला था। रायबरेली के माडर्न रेलकोच फैक्ट्री में आंख का डॉक्टर था। यहीं फैक्ट्री परिसर के आवास में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी अर्चना, बेटी अदीबा और चार साल का बेटा आरव था। इन तीनों की खून में लथपथ लाश मिली है। वहीं डॉक्टर अरुण फांसी पर लटके थे। जांच में उनके हाथों की नस भी कटी मिली है।